ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm sp inspected the spot due to heavy rains on mughalsarai chakia road

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भारी बारिश से बिगड़े हालात, डीएम एसपी ने किया मौके का निरीक्षण.

"डीएम ने निर्देश दिए कि जहां भी पानी भराव या आवागमन बाधित है, वहां तुरंत राहत दल सक्रिय हों, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।"

chandauli

7:32 PM, Oct 4, 2025

Share:

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भारी बारिश से बिगड़े हालात, डीएम एसपी ने किया मौके का निरीक्षण.
logo

मुगलसराय-चकिया मार्ग पर बबुरी में चन्द्रप्रभा नदी पर बने पूल के ऊपर से बह रही चन्द्रप्रभा नदी के पानी से होकर गुजरते राहगीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। जिले में लगातार 24 घंटे से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। मुगलसराय से बबुरी होते हुए चकिया मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और सड़क कटान की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का भौतिक सत्यापन किया।

Img

निरीक्षण के दौरान एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सड़कों की स्थिति, जलनिकासी व्यवस्था और राहत कार्यों की तैयारियों का जायज़ा लिया।

Img

डीएम ने निर्देश दिए कि जहां भी पानी भराव या आवागमन बाधित है, वहां तुरंत राहत दल सक्रिय हों, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

विज्ञापन

Img

रूट डायवर्जन प्लान…………………जनपद सोनभद्र द्वारा नगवां डैम से 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना प्राप्त होने और भारी वर्षा के कारण बबुरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति तथा मुगलसराय—चकिया मार्ग पर कई स्थानों पर बाढ़ का पानी ओवरफ्लो होने के कारण 04 अक्टूबर से तीन दिनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान……

Img

1- गोधना चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन, जैसे भारी वाहन/मालवाहक वाहन/चार पहिया/ऑटो/ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन, बबुरी होते हुए चकिया की तरफ नहीं जाएंगे। 

2- चकिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन गौडिहार चौराहा से जीवनाथपुर, पटनवां, टेंगरा मोड़ होते हुए जनपद वाराणसी और मुगलसराय की तरफ जाएंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.