Chandauli News: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर रामगढ़ पहुंचे डीएम-एसपी, तैयारियों का लिया जायजा.
“बाबा कीनाराम जी के 427वें जन्मोत्सव समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। बुधवार शाम जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।”
chandauli
9:36 PM, Sep 9, 2026
Share:


रामगढ़ बाबा कीनाराम मठ में निरीक्षण करते डीएम और एसपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : मनोज यादव, चहनिया, चंदौली.
चंदौली। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में जन्मोत्सव समारोह को लेकर बुधवार शाम जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मठ परिसर स्थित मल्टीनेशनल हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में चिकित्सा, यातायात, बिजली, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासन ने साफ कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को मठ परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
विज्ञापन
इसके बाद मठ प्रबंधक मेजर अशोक सिंह ने अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने मठ परिसर में तपासन गद्दी और बाबा कीनाराम जी की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन्मोत्सव समारोह के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। निरीक्षण के दौरान जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



