Chandauli News: नवरात्रि और दशहरा को लेकर डीएम-एसपी सख्त, पंडालों से विसर्जन घाट तक सुरक्षा के निर्देश.
“चंदौली में नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी ने पीस कमेटी की बैठक की। अधिकारियों को सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।”
chandauli
10:20 PM, Oct 9, 2026
Share:


पुलिस लाइन में फीस कमेटी की बैठक लेते डीएम और एसपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने निर्देश दिया कि सभी धार्मिक आयोजन पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही हों और किसी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। दुर्गापूजा पंडालों में बिजली के तारों और कनेक्शनों की जांच, मूर्ति विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था तथा रावण दहन स्थलों पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। डीएम ने संवेदनशील और आयोजन स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही छुट्टा पशुओं के प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने को कहा। त्योहारों के दौरान बाजारों में पनीर, खोया और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने तथा मिलावट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


