Chandauli News: कर वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, रोका तहसीलदार नायब तहसीलदार का वेतन.
"जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को न्यायालयों में लंबित मामलों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने, विभागीय कार्यों की नियमित निगरानी करने और डाटा फीडिंग जैसे तकनीकी कार्यों में स्वयं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।"
chandauli
10:15 AM, Jan 30, 2026
Share:


कर वसूली में ढीलाई पर नाराजगी जाहिर करते जिलाधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए राजस्व संग्रह में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में लंबित न्यायिक वादों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को शो-कॉज नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया। बैठक में मंडी शुल्क, आबकारी, परिवहन, खनन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वसूली की समीक्षा की गई। मंडी शुल्क की कम वसूली पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने को कहा। वहीं पीएम आवास (शहरी) योजना की समीक्षा के दौरान अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्माण शुरू न करने वालों से वसूली के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को न्यायालयों में लंबित मामलों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने, विभागीय कार्यों की नियमित निगरानी करने और डाटा फीडिंग जैसे तकनीकी कार्यों में स्वयं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
