मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm took action in the case of collapse of railway overbridge fir against setu nigam je suspended

Chandauli News: रेलवे ओवरब्रिज गिरने के मामले में डीएम ने कि कार्यवाई, सेतु निगम पर FIR, JE सस्पेंड.

"डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर को भी निर्देशित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।"

chandauli

9:13 PM, Mar 19, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे ओवरब्रिज गिरने के मामले में डीएम ने कि कार्यवाई, सेतु निगम पर FIR, JE सस्पेंड.
logo

घटनास्थल का निरीक्षण करते डीएम और एसपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर तहसील क्षेत्र के बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Img

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। इस मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्यदाई संस्था सेतु निगम (निर्माण इकाई) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

Img

वहीं लापरवाही के आरोप में जेई गौतम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा एई अविनाश कुमार आर्या और प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर को भी निर्देशित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.