Chandauli News : सड़क पर अचानक आया कुत्ता, बाइक पलटने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत.
“चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 58 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका धनराजी देवी की मौत हो गई। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पीछे बैठी महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई।”
chandauli
12:40 AM, Oct 26, 2026
Share:


मृतक आंगनबाड़ी सहायिका धनराजी देवी की फाइल फोटो।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर बथावर गांव के बीच धर्मकांटा के समीप शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क हादसे में आंगनबाड़ी सहायिका धनराजी देवी (58) की मौत हो गई। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पीछे बैठी महिला के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नसीरपुर गांव निवासी धनराजी देवी पत्नी स्वर्गीय विक्रमा मारूफपुर से अपने एक रिश्तेदार की बाइक पर बैठकर नसीरपुर जा रही थीं। ताजपुर गांव के पास धर्मकांटा के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे धनराजी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र संदीप सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में सकलडीहा कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



