Varanasi News : नमो घाट पर विंग्स ओवर गंगेश एयर शो, गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान; पीएम मोदी ने बढ़ाया वायुसेना का उत्साह.
“वाराणसी के नमो घाट पर रविवार को भारतीय वायुसेना के ‘Wings Over Ganges’ एयर शो का आयोजन हुआ। गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए दर्शकों में उत्साह रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि चंदौली प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।”
chandauli
2:36 PM, Oct 26, 2026
Share:


मां गंगा के ऊपर करतब दिखाते भारतीय सेना के हेलीकाप्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
वाराणसी। मां गंगा के तट पर स्थित नमो घाट रविवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य और हवाई ताकत का गवाह बना। वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘Wings Over Ganges’ एयर शो दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ। इस दौरान वायुसेना के पायलटों ने गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों के जरिए विभिन्न हवाई करतब दिखाए। विमानों की गगनभेदी गर्जना और आसमान में उनकी कलाबाजियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह समेत सैन्य और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
एयर शो को लेकर दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिले के सीमावर्ती एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डुमरी, सुजाबाद, कटेसर और बहादुरपुर सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों ने पेयजल, बैठने की सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं, पार्किंग और यातायात प्रबंधन से जुड़े इंतजामों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ‘Wings Over Ganges’ एयर शो ने काशी के गंगा तट पर भारतीय वायुसेना की हवाई क्षमता और पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया।



