Chandauli News: सैयदराजा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, गांजा तस्करी और गोवध मामले के वांछित आरोपी गिरफ्तार.
"चंदौली के सैयदराजा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और गोवध प्रकरण में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।”
chandauli
7:42 PM, Jul 24, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में गिरफ्तार दोनों आरोपी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने गांजा तस्करी के मुकदमे में फरार चल रहे बिहार निवासी रामकरन सिंह को भतीजा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध आर्थिक लाभ के लिए गांजा तस्करी करने और अपने साथियों के साथ इसकी सप्लाई करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
वहीं दूसरी कार्रवाई में गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित एवं बरामद मैजिक पिकअप के वाहन स्वामी प्रेमप्रकाश निवासी वाराणसी को जेठमलपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने आर्थिक लाभ के लिए अपने वाहन का इस्तेमाल गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी और परिवहन में होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
सैयदराजा पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
