Chandauli News: भीषण आग से दर्जनों बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों पर टूटा संकट.
"ग्रामीणों का कहना है कि गेहूं की फसल ही उनकी सालभर की मुख्य आय का साधन थी, ऐसे में इस नुकसान से वे आर्थिक रूप से टूट गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई और राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।"
chandauli
8:24 PM, Apr 6, 2026
Share:


भीषण आग में धुं धुं कर जलता खेत में खड़ी गेहूं की फसल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत जहानपुर गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दर्जनों बीघा में तैयार फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती रही। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को बचाया जा सका।
विज्ञापन
इस अग्निकांड में जड़ाती देवी, मोहन पाल, इंदब पाल, रमेश पाल, सुनीता, ईश्वर चंद्र वर्मा, अशोक चंद्र कुमार, कृष्ण चंद्र शर्मा, लालता, राम लखन, नारद, पारस, राजू प्रसाद समेत दर्जनों किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इससे प्रभावित किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।
