Chandauli News: एसआईआर कार्य में सहयोग नहीं करने पर महिला सफाईकर्मी को डीपीआरओ ने किया निलंबित.
"सकलडीहा एडीओ पंचायत ने बताया कि सकलडीहा ब्लॉक के 104 गांवों में बीएलओ के साथ रोजगार सेवक व सफाईकर्मियों को संयुक्त रूप से सत्यापन में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा “एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। सभी कर्मचारियों को समय पर बूथ पर उपस्थित होकर बीएलओ के साथ पूर्ण सहयोग करना अनिवार्य है।”
chandauli
11:31 PM, Nov 27, 2025
Share:


जिला पंचायत राज अधिकारी चंदौली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गत चार दिनों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान लगातार जारी है। बीएलओ, लेखपाल, अमीन, रोजगार सेवक व अन्य विभागीय कर्मचारियों को बूथ स्तर पर सत्यापन कार्य में लगाया गया है। गुरुवार को बीडीओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने विकासखंड क्षेत्र के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरेहुआ कला बूथ पर तैनात महिला सफाईकर्मी के अनुपस्थित रहने तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग न देने की शिकायत सही पाई गई। इस पर डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। साथ ही अन्य सफाईकर्मियों को भी कार्य में शिथिलता बरतने पर सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत ने बताया कि सकलडीहा ब्लॉक के 104 गांवों में बीएलओ के साथ रोजगार सेवक व सफाईकर्मियों को संयुक्त रूप से सत्यापन में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा “एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। सभी कर्मचारियों को समय पर बूथ पर उपस्थित होकर बीएलओ के साथ पूर्ण सहयोग करना अनिवार्य है।”निरीक्षण के दौरान सचिव राजेश्वर पाल, राम सिंह, महेंद्र यादव, प्रिया मौर्या, अरविंद गौतम, शशिकांत, बाबूलाल, संजय यादव, पवन दूबे सहित कई ग्राम पंचायत व विकासखंड अधिकारी मौजूद रहे।



