मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dr abhimanyu pandey of chandauli honored in the british parliament

Chandauli News: ब्रिटिश संसद में चंदौली के डॉ. अभिमन्यु पांडेय सम्मानित.

"डॉ. अभिमन्यु पांडेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के आलू मिल लंका रोड अलीनगर में स्थित “समर्पित होमवर्क” नामक हॉस्पिटल का संचालन करते हैं, जहां दूर-दूर से मरीज इलाज के लिए आते हैं।"

chandauli

4:39 PM, Apr 12, 2026

Share:

Chandauli News: ब्रिटिश संसद में चंदौली के डॉ. अभिमन्यु पांडेय सम्मानित.
logo

ब्रिटिश संसद में सम्मान प्राप्त करते हुए डॉक्टर अभिमन्यू पांडे

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब होनहार चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को हाउस ऑफ पार्लियामेंट, लंदन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। 10 अप्रैल को हुए इंटरनेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से आए 150 विशेषज्ञों के बीच उन्होंने अपने शोध और अनुभव साझा किए।

Img

डॉ. अभिमन्यु पांडेय ने इस प्रतिष्ठित मंच पर ऑटो इम्यून डिजीज पर आधारित अपना रिसर्च-ओरिएंटेड केस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। इस दौरान ब्रिटिश सांसद लार्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा ने उन्हें उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया।

विज्ञापन

Img

उनकी इस उपलब्धि से न केवल चंदौली बल्कि पूरे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। यह सम्मान उनके वर्षों के शोध, समर्पण और होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में योगदान का परिणाम है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.