Chandauli News: डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, संसद में विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना.
“पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने चंदौली में काली माता मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद भाजपा की चुनावी रणनीति, संसद में विपक्ष के प्रदर्शन और एसआईटी गठन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।”
chandauli
5:55 PM, Aug 2, 2026
Share:


मीडिया के सवालों का जवाब देते पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चंदौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रविवार शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित पुनर्प्रतिष्ठित काली माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से माता काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संसद में विपक्ष के प्रदर्शन और एसआईटी गठन जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखी।
डॉ. पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडर आधारित और जन-आधारित पार्टी है, जो पूरे वर्ष संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखती है। उन्होंने बताया कि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और प्रत्येक कार्यकर्ता "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" के संकल्प के साथ चुनावी तैयारियों में जुटा है। उनके अनुसार बूथ की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी रणनीति के साथ पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन
संसद परिसर में विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. पांडेय ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है और उसके परिसर में इस तरह का प्रदर्शन उचित नहीं है। वहीं, एसआईटी गठन को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि एसआईटी का विस्तार निष्पक्ष जांच को और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है तथा जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
