Chandauli News: मधुमेह दिवस पर डॉ. राजीव की सराहनीय पहल, मेगा हेल्थ कैंप में सैकड़ों मरीजों की हुई निःशुल्क जांच.
“विश्व मधुमेह दिवस पर चंदौली में जेजे नर्सिंग होम और आईएमए की ओर से मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। नक्षत्र लॉन में लगे शिविर में शुगर समेत कई बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई। इसके अलावा नगर के छह स्थानों पर भी मधुमेह जांच की व्यवस्था की गई।”
chandauli
12:14 PM, Nov 15, 2026
Share:


मेगा हेल्थ कैंप में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। विश्व मधुमेह दिवस पर शुक्रवार को नगर में स्वास्थ्य जागरूकता और जांच शिविरों का आयोजन किया गया। जेजे नर्सिंग होम एवं आईएमए की ओर से नक्षत्र लॉन में मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे विधायक रमेश जायसवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह और मानद सचिव डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। शिविर सुबह 8:30 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। इसमें शुगर, किडनी, लीवर, नसों, फेफड़ों, मोटापा, हृदय की ईसीजी, लिपिड और आंखों की जांच की गई। आंखों की जांच एएसजी अस्पताल वाराणसी के चिकित्सकों ने की। इसके साथ ही लोगों को सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मधुमेह तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है। इससे बचाव के लिए नियमित जांच, संतुलित खानपान और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। समय रहते बीमारी की पहचान होने से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। डॉ. राजीव ने कहा कि मधुमेह के प्रति जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। कई बार शुरुआती लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए लोगों को समय-समय पर अपनी जांच करानी चाहिए।


