ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news even after 78 years of independence the tribal group is yearning for the road its happiness was destroyed even before coming into the lap of its mother

Sonbhadra News: आजादी के 78 साल बाद भी सड़क को तरस रहा आदिवासी टोला, मां की गोद में आने से पहले ही उजड़ गई खुशियां.

कोन ब्लॉक के रोरवा ग्राम पंचायत स्थित महाराजी डामर टोले में सड़क के अभाव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, प्रसूता रेखा देवी को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई और नवजात शिशु की मौत हो गई। वर्षों से ज्ञापन देने के बावजूद सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क, पेयजल और आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।

sonbhadra

8:35 PM, Nov 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: आजादी के 78 साल बाद भी सड़क को तरस रहा आदिवासी टोला, मां की गोद में आने से पहले ही उजड़ गई खुशियां.
logo

सड़क और बुनियादी सुविधाओं से वंचित महाराजी डामर टोले के ग्रामीण, नवजात की मौत से परिवार में पसरा मातम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी विकास की मुख्यधारा से दूर आदिवासी परिवारों की बदहाली की तस्वीर ग्राम पंचायत रोरवा के महाराजी डामर टोले में देखने को मिल रही है। यहां रहने वाले परिवार आज भी पक्की सड़क, पक्का मकान, स्वच्छ वातावरण और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। विकास के दावों के बीच यहां के लोगों की जिंदगी आज भी अभाव और संघर्ष के सहारे गुजर रही है। रविवार, 15 नवंबर को इस बदहाली की एक ऐसी दर्दनाक तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण रेखा देवी पत्नी रामकुमार को समय से अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई। इसी दौरान उन्होंने नवजात शिशु को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। जिस घर में बच्चे के जन्म की खुशियां आने वाली थीं, वहां मातम छा गया। परिजनों का दुख और ग्रामीणों की बेबसी ने एक बार फिर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महाराजी डामर टोले तक पक्की सड़क बनवाने के लिए वे कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम और बीडीओ को कई बार ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई गई, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। सड़क के अभाव में गर्भवती महिलाओं, मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि गांव पहुंचकर वोट मांगते हैं और विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही इन परिवारों की समस्याएं भुला दी जाती हैं। आज भी उन्हें सड़क, पेयजल और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मौके पर अवध बिहारी, राजू, प्रदीप, अमरनाथ, मकसूदन, शुक्ला, पटेल समेत अन्य आदिवासी परिवार के लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से महाराजी डामर टोले तक तत्काल पक्की सड़क बनवाने, शुद्ध पेयजल और आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आजादी के 78 वर्ष बाद भी एक आदिवासी बस्ती तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी, तो विकास के दावों का लाभ आखिर इन परिवारों तक कब पहुंचेगा? क्या जिम्मेदारों की नींद टूटने के लिए किसी परिवार की खुशियों का इस तरह उजड़ना जरूरी है?


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.