ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/chandauli news driving a bike while drunk was costly bike collided with a truck three trauma centers referred

Chandauli News: नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, ट्रक से टकराई बाइक, तीन ट्रॉमा सेंटर रेफर.

" नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।"

chandauli

9:56 AM, Jan 14, 2026

Share:

Chandauli News: नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, ट्रक से टकराई बाइक, तीन ट्रॉमा सेंटर रेफर.
logo

घायलों से पूछताछ करते नौगढ़ थानाध्यक्ष

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लक्ष्मीकांत, नौगढ़ तहसील,(चंदौली).

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के रिठिया मोड़ पर मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बाइक सवार युवकों का नशे में होना बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौगढ़ से रिठिया गांव की ओर जा रहे दो युवक शराब के नशे में तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान रिठिया मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे के वक्त ट्रक का टायर चेक कर रहे सोनभद्र जनपद के बहुअरा मधुपुर निवासी ट्रक खलासी इमामुद्दीन (35) को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक खलासी इमामुद्दीन सहित दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रिठिया गांव निवासी राहुल चौहान (17 वर्ष) और किशन चौहान (19 वर्ष) के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर चंद्र व स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया। 
घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.