ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news drm along with loco pilot inspected footplate in two trains

Chandauli News: दो ट्रेनों में लोको पायलट के साथ डीआरएम ने किया फुटप्लेट निरीक्षण.

"मंडल रेल प्रबंधक द्वारा गत 27 नवम्बर की रात लगभग 23:25 बजे से ट्रेन संख्या 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्स्प्रेस पर डीडीयू से सासाराम तक फुटप्लेट निरीक्षण किया गया"

chandauli

4:37 PM, Nov 29, 2025

Share:

Chandauli News: दो ट्रेनों में लोको पायलट के साथ डीआरएम ने किया फुटप्लेट निरीक्षण.
logo

ट्रेन के इंजन में सवार होकर पेट्रोलियम करते डीआरएम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। डीडीयू नगर रेल मंडल में शीतकालीन मौसम के दौरान पूर्णतः संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित रखने हेतु सतर्कता और कार्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने दो दिनों के दरम्यान रात में डीडीयू-सासाराम रेलखंड पर औचक रात्रिकालीन फुटप्लेट निरीक्षण किया गया।

Img

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा गत 27 नवम्बर की रात लगभग 23:25 बजे से ट्रेन संख्या 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्स्प्रेस पर डीडीयू से सासाराम तक फुटप्लेट निरीक्षण किया गया। अगले दिन 28 नवम्बर को रात में लगभग 01:23 बजे से ट्रेन संख्या 12942 आसनसोल- भावनगर पारसनाथ एक्स्प्रेस पर सासाराम से डीडीयू तक फुटप्लेट निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन

Img

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि क्रू सतर्क थे और सिगनलों का उचित कॉल-आउट कर रहे थे। पीला संकेत मिलने के बाद प्रतिबंधित गति का पालन किया गया। सहायक लोको पायलट द्वारा भी लगातार संबंधित संकेतों की घोषणा की गई। स्टेशन स्टाफ और ट्रेन संचालन स्टाफ के बीच ऑलराइट" का आदान-प्रदान सही तरीके से किया गया। शीतकालीन मौसम गश्ती दल भी सक्रिय पाया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.