ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news drm uday singh meena said that ddu railway board is the heartbeat of india

Chandauli News: डीआरएम उदय सिंह मीणा ने कहा भारत देश की धड़कन है डीडीयू रेल मंडल.

"डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।"

chandauli

5:51 PM, Jan 26, 2026

Share:

Chandauli News: डीआरएम उदय सिंह मीणा ने कहा भारत देश की धड़कन है डीडीयू रेल मंडल.
logo

डिड यू रेल मंडल के बकल ग्राउंड पर आयोजित गणतंत्र दिवस में आरपीएफ की टुकड़ी का निरीक्षण कर रहे डीआरएम उदय सिंह मीणा समारोह की

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष ब्यूरो हेड पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। डीडीयू रेल मंडल में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीडीयू रेल मंडल के बाकले ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के अवसर पर आरपीएफ कमांडेंट, अधिकारीगण और जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। आरपीएफ की सुसज्जित टुकड़ी ने अनुशासित मार्च के साथ राष्ट्रीय ध्वज और डीआरएम को सम्मानपूर्वक सलामी दी, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Img

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम उदय सिंह मीणा ने डीडीयू रेल मंडल की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि डीडीयू रेल मंडल पूरे भारत के दिल की धड़कन है। जब डीडीयू रेल मंडल सुचारु रूप से कार्य करता है, तभी भारतीय रेल का दिल भी पूरी क्षमता से धड़कता है। उन्होंने मंडल के कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

Img

समारोह के दौरान स्कूली छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमंत्रित अतिथियों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन में देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.