Chandauli News: दो करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद, 28 तस्कर गिरफ्तार.
"डीडीयू स्टेशन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक पीके रावत ने बताया कि रेलवे परिसरों और ट्रेनों में तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।"
chandauli
10:03 AM, Jan 30, 2026
Share:


एआई तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। डीडीयू रेल मंडल क्षेत्र में शराब के साथ-साथ अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर भी सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ा शिकंजा कसा है। बीते एक वर्ष में आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के हेरोइन, गांजा, अफीम सहित अन्य प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस दौरान 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा आठ अलग-अलग मामलों में 11 लोगों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
डीडीयू स्टेशन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक पीके रावत ने बताया कि रेलवे परिसरों और ट्रेनों में तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा टीम नशीले पदार्थों के साथ-साथ नकदी, सोना-चांदी की तस्करी और मानव तस्करी पर भी सतत निगरानी बनाए हुए है।
