ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news drunken youth accused of assaulting and abusing an elderly woman

Chandauli News: नशे में धुत युवकों पर बुजुर्ग महिला से मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप.

“सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम दो युवकों पर नशे की हालत में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।”

chandauli

1:52 AM, Sep 22, 2026

Share:

Chandauli News: नशे में धुत युवकों पर बुजुर्ग महिला से मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप.
logo

अस्पताल में भर्ती घायल वृद्ध महिला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम मीना बाजार से कपड़ा खरीदकर घर लौट रही 60 वर्षीय महिला के साथ दो युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में महिला से उलझ गए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला को खेत में अचेत अवस्था में छोड़कर दोनों युवक मौके से भाग गए।

रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने महिला को खेत में पड़ा देखा तो उसके शरीर पर कपड़ा डालकर परिवार के लोगों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर सकलडीहा कोतवाली पुलिस भी पहुंची और महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजनों के मुताबिक जिला अस्पताल में अपेक्षित उपचार नहीं मिलने पर महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। मामला सामने आने और घटना की चर्चा बढ़ने के बाद पुलिस ने महिला को दोबारा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया।

विज्ञापन

परिवार के लोगों ने महिला के साथ मारपीट के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी रही। पुलिस ने चौकीदार की रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.