मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dual initiative of education and health department dm gave green signal to the awareness rally

Chandauli News: शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की दोहरी पहल, डीएम ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी.

"जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा पूरे अप्रैल माह चलने वाले इस संयुक्त अभियान से जिले में जागरूकता बढ़ने और शिक्षा-स्वास्थ्य के स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। वही सुदूर क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी बनकर संचार रोगों के प्रति जागरूकता और स्कूल चलो अभियान को प्रमुखता दी जाएगी।"

chandauli

9:09 PM, Apr 1, 2026

Share:

Chandauli News: शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की दोहरी पहल, डीएम ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी.
logo

स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर एक साथ बड़ा अभियान शुरू हुआ, जब जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर से “स्कूल चलो अभियान” और “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का संयुक्त शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद डीएम ने अधिकारियों, शिक्षकों, बच्चों और सफाई कर्मियों को संचारी रोगों की रोकथाम की शपथ दिलाई और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Img

<div data-empty="true"><br></div>

रैली में स्कूली बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर स्वच्छता और शिक्षा का संदेश दिया। इस दौरान डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र 2026-27 के तहत बच्चों को किताबें वितरित कीं और राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की रीढ़ हैं, इसलिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांवों और नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, कहीं भी जलभराव न होने पाए और एंटी लार्वा छिड़काव व फॉगिंग नियमित रूप से कराई जाए। साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर न सिर्फ बीमारियों की जानकारी जुटाएं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे।

Img

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई.के. राय, डीआईओएस देवेंद्र सिंह, बीएसए सचिन कुमार, डीपीओ राजकपूर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा पूरे अप्रैल माह चलने वाले इस संयुक्त अभियान से जिले में जागरूकता बढ़ने और शिक्षा-स्वास्थ्य के स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। वही सुदूर क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी बनकर संचार रोगों के प्रति जागरूकता और स्कूल चलो अभियान को प्रमुखता दी जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.