Chandauli News: दो हजार रुपये के विवाद में दोस्त ने दोस्त को दी खौफनाक मौत.
"सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि आरोपी अरविंद ने राजकुमार को दो हजार रुपये उधार दिए थे, राजकुमार लौटाने से इनकार कर रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी; नशे की हालत में झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में अरविंद ने पास पड़ी ईंट उठाकर राजकुमार के सिर पर वार किया और उसकी हत्या कर दी"
chandauli
7:32 PM, Nov 13, 2025
Share:


मृतक राजकुमार, आरोपी अरविंद की फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। दोस्त दोस्त न रहे, यह बात सच साबित हुई। अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा गांव में दो हजार रुपये के मामूली विवाद में एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर दी। 20 वर्षीय राजकुमार की हत्या उसके दोस्त अरविंद ने सोमवार की रात शराब पीने के बाद ईंट से सिर कुचलकर की। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गत मंगलवार दोपहर गांव के कुछ लोग बकरियां चराने खेत गए थे। उन्होंने गिरधारी की झोपड़ीनुमा कोठरी में राजकुमार का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और संदिग्धों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सोमवार की रात राजकुमार अपने दोस्त अरविंद के साथ कटरिया स्थित देसी शराब ठेके के पास दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अरविंद को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
कड़ाई से पूछताछ करने पर अरविंद ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने राजकुमार को दो हजार रुपये उधार दिए थे, जिन्हें राजकुमार लौटाने से इनकार कर रहा था और इसी बात पर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी; नशे की हालत में झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में अरविंद ने पास पड़ी ईंट उठाकर राजकुमार के सिर पर वार किया और उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी अरविंद अपने घर लौटा और खून से सने कपड़े धो कर धोवाए। अगले दिन वह अपनी बहन के घर रामनगर भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा कर रामनगर से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि आरोपी अरविंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। घटनास्थल से बरामद ईंट और खून के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।



