Chandauli News: शीतलहर व घने कोहरे के चलते प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 3 दिन का अवकाश.
"जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए"
chandauli
8:15 PM, Jan 2, 2026
Share:


शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेन्द्र देव द्वारा जारी आदेश
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
लखनऊ/चंदौल। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेन्द्र देव द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में संचालित समस्त प्रकार के माध्यमिक विद्यालयों एवं अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों में 03 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से कड़ाके की ठंड में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिली है। वहीं, जिला प्रशासन को भी विद्यालयों में आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन



