ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news due to cold wave and dense fog schools up to class 8 closed till 29th and 30th december

Chandauli News: शीत लहर व घने कोहरे के चलते 29 व 30 दिसंबर तक कक्षा 8 तक के विद्यालय बंद.

"बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश का अनुपालन सभी संबंधितों द्वारा कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी"

chandauli

5:24 PM, Dec 28, 2025

Share:

Chandauli News: शीत लहर व घने कोहरे के चलते 29 व 30 दिसंबर तक कक्षा 8 तक के विद्यालय बंद.
logo

बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली सचिन कुमार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में बढ़ती शीत लहर और तापमान में अत्यधिक गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने अहम आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत शीत लहर एवं घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के समस्त विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा सभी बोर्ड के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी/नर्सरी से कक्षा 08 तक की कक्षाओं का पठन-पाठन 29 और 30 दिसंबर 2025 तक स्थगित किया गया है। हालांकि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार सभी कर्मी सुबह 10:00 बजे से 03:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश का अनुपालन सभी संबंधितों द्वारा कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.