ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/chandauli news due to dispute at a chicken shop a fatal attack was made with a centering board mughalsarai police arrested the accused

Chandauli News: चिकन की दुकान पर विवाद में सेंटरिंग के पटरे से किया जानलेवा हमला, मुगलसराय पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

“हमीदपुर गांव में चिकन की दुकान पर हुए विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के सिर पर सेंटरिंग के पटरे से हमला कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पटरा भी बरामद किया है।”

chandauli

10:26 PM, Oct 31, 2026

Share:

Chandauli News: चिकन की दुकान पर विवाद में सेंटरिंग के पटरे से किया जानलेवा हमला, मुगलसराय पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.
logo

मुगलसराय पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू, नगर चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में चिकन की दुकान पर हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने सेंटरिंग के पटरे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना 28 अक्टूबर की है। गोपालपुर निवासी मो. गालिब ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि टेंगरा मोड़-जिवनाथपुर मार्ग पर हमीदपुर स्थित चिकन की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी सत्यम उर्फ लम्बू और दिलीप के बीच विवाद तथा गाली-गलौज हो रही थी। गालिब ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोप है कि दिलीप ने पास में रखे सेंटरिंग के पटरे से उनके सिर पर वार कर दिया।

मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। मुगलसराय पुलिस ने 30 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पटनवां तिराहे के पास से दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह (20) निवासी हमीदपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान वादी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद पटरे को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक सूरज रावत और हेड कांस्टेबल सनोज सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.