Chandauli News: ग्रह नक्षत्र खराब होने का डर दिखा ठगी करने वाले दंपति का ग्रह नक्षत्र हुआ खराब, गए जेल.
" धानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ग्राम तोरवां में महिला ज्योति को अनहोनी का भय दिखाकर गहने व नकदी हड़प ली थी"
chandauli
10:22 AM, Jan 5, 2026
Share:


धानापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दंपति
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। थाना धानापुर पुलिस ने ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली व सफेद धातु के गहने तथा 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार वादिनी ज्योति देवी पत्नी चंद्रभूषण प्रजापति ने थाना धानापुर में तहरीर देकर बताया कि 31 दिसंबर 2025 को गोदना गोदने के दौरान आरती देवी पत्नी उमेश, अपने पति उमेश के साथ उनके पास आई। दोनों ने ग्रह-नक्षत्र खराब होने और पति व पुत्र के साथ अनहोनी होने की बात कहकर डराया। झांसे में लेकर आरोपियों ने वादिनी से पायल, लॉकेट, नथुनी सहित 2500 रुपये नकद ठग लिए और मौके से फरार हो गए।तहरीर के आधार पर थाना धानापुर में धारा 318(4), 319(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।मुखबिर की सूचना पर अमरा गेट के पास से अभियुक्त उमेश पुत्र बचनू व अभियुक्ता आरती देवी पत्नी उमेश, निवासी ग्राम उकनी थाना सकलडीहा जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 01 नथुनी पीली धातु, 01 लॉकेट पीली धातु, 01 पायल सफेद धातु तथा 2500 रुपये नकद बरामद किए गए।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ग्राम तोरवां में महिला ज्योति को अनहोनी का भय दिखाकर गहने व नकदी हड़प ली थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, उपनिरीक्षक अभिराज सरोज, उपनिरीक्षक प्रेमशंकर यादव, हेड कांस्टेबल रामबचन सिंह तथा महिला कांस्टेबल रंजना शामिल रहीं
विज्ञापन



