Chandauli News : भारी बारिश के चलते 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद.
“चंदौली में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश बेसिक शिक्षा विभाग के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग, CBSE और ICSE स्कूलों पर भी लागू रहेगा।”
chandauli
9:28 PM, Sep 2, 2026
Share:


डीएम चंद्र मोहन गर्ग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ CBSE, ICSE तथा अन्य बोर्ड के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने भी जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग, CBSE और ICSE के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में बच्चों का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व की तरह निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर अपने विभागीय और अन्य जरूरी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश में भी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय पहुंचकर अपार आईडी, DBT, यू-डायस और अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बारिश के कारण जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन के लिए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। अधिकारियों ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।



