मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news due to heavy rains all schools from classes 1 to 8 closed on september 1

Chandauli News : भारी बारिश के चलते 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद.

“चंदौली में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। आदेश सभी बोर्ड और माध्यमों के स्कूलों पर लागू होगा।”

chandauli

10:29 PM, Aug 31, 2026

Share:

Chandauli News : भारी बारिश के चलते 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित रहेगा। हालांकि स्कूलों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करना होगा।

विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.