ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news due to heavy rains electricity sub station to block premises submerged

Chandauli News: भारी बारिश के कारण बिजली उपकेन्द्र से लेकर ब्लॉक परिसर जलमग्न.

"सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड से लेकर कॉलेज जलमग्न हो गए हैं। सड़क पर पानी बह रहा है। विभागीय कार्यालय को छोड़कर हर जगह पानी भरा रहता है। आरोप है कि तहसील प्रशासन तहसील का इकबाल कायम रखने की बात करता है, लेकिन अवैध रूप से कब्जा किए गए नाले और बाहों से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण समस्या बनी हुई है"

chandauli

8:02 PM, Oct 4, 2025

Share:

Chandauli News: भारी बारिश के कारण बिजली उपकेन्द्र से लेकर ब्लॉक परिसर जलमग्न.
logo

ब्लॉक रोड पर सड़क पार कर बहता बारिश का पानी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा. 

चंदौली। शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक हुई बारिश के कारण सकलडीहा बिजली उपकेंद्र, विकास खंड परिसर और इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड से लेकर मार्ग पर चारों ओर पानी भर गया है, जिसके कारण आवागमन में काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। बिजली उपकेंद्र में भारी जलभराव होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, बिजली विभाग के अधिकारियों ने पानी निकासी की व्यवस्था शुरू कर दी है। बारिश के पानी की उचित निकासी का प्रबंध न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। तहसील और पंचायत विभाग से समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई गई है।

Img

बारिश के कारण बिजली उपकेन्द्र में भारी जलभरॉव

सकलडीहा तहसील और ब्लॉक मुख्यालय के साथ बिजली विभाग, कृषि विभाग, डीएईटी, पीजी कॉलेज, सीएचसी, कोतवाली, सीओ कार्यालय, शिक्षण संस्थान सहित अन्य सरकारी और गैर सरकारी दर्जनों कार्यालय हैं। बीते बीस सालों से अधिक समय से सकलडीहा कस्बा सहित नागेपुर, टिमिलपुर, तेंदुई और ईटवा गांव सभा के प्रमुख मार्ग और कार्यालयों में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। हर साल जब जलभराव कार्यालय से लेकर सड़क तक होता है, तो अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते हैं। बारिश बंद होते ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आश्वासन खोखला साबित होता है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक हुई बारिश के कारण बिजली उपकेंद्र, सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड से लेकर कॉलेज जलमग्न हो गए हैं।

विज्ञापन

Img

बारिश के कारण ब्लॉक परिसर में जलभरॉव

खेत लबालब पानी से भर गए हैं। सड़क पर पानी बह रहा है। इसके बाद विभागीय कार्यालय को छोड़कर हर जगह पानी भरा रहता है। आने-जाने वालों को समस्या से प्रतिदिन जूझना पड़ता है। इसके बावजूद पंचायत विभाग से लेकर तहसील प्रशासन अनजान बना रहता है। आरोप है कि तहसील प्रशासन तहसील का इकबाल कायम रखने की बात करता है, लेकिन अवैध रूप से कब्जा किए गए नाले और बाहों से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी रूप से समाधान कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.