Chandauli News : भारी बारिश के चलते 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, आदेश जारी.
“चंदौली में लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।”
chandauli
9:29 PM, Sep 1, 2026
Share:


सचिन कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
स्कूल बंद रखने का फैसला जिले के सभी परिषदीय और राजकीय विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू होगा। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की 2 सितंबर को पढ़ाई नहीं होगी।
विज्ञापन
हालांकि शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की छुट्टी नहीं रहेगी। सभी को स्कूल पहुंचकर अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस समेत विभाग से जुड़े जरूरी काम पूरे करने होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूलों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
