ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news due to money dispute bullies attacked with weapons firing after fight in the middle of the road

Chandauli News: पैसों के विवाद में दबँगो ने असलहे से बोला हमला, बीच सड़क मारपीट के बाद कि फायरिंग.

"सीओ सकलडीहा ने बताया कि मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा घायल कलाधर सिंह उर्फ लालबहादुर सिंह का मेडिकल कराया गया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

6:22 PM, Jul 6, 2026

Share:

Chandauli News: पैसों के विवाद में दबँगो ने असलहे से बोला हमला, बीच सड़क मारपीट के बाद कि फायरिंग.
logo

सीसीटीवी कैमरे में कैद बीच सड़क असरहे के साथ हमला बोलते दबंग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र की रमरजाय चट्टी पर रविवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पहले गाली-गलौज हुई, फिर लाठी-डंडे चले और बाद में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से हवाई फायरिंग कर दी गई। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Img

स्थानीय लोगों के अनुसार डबरिया गांव निवासी अखिलेश सिंह उर्फ लाखन सिंह और धीना थाना क्षेत्र के महुरा निवासी कलाधर सिंह उर्फ लालबहादुर सिंह के बीच ब्याज पर दिए गए पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष की ओर से असलहे से फायरिंग की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसमें एक व्यक्ति असलहे की मुठिया से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। सीओ ने बताया कि मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा घायल कलाधर सिंह उर्फ लालबहादुर सिंह का मेडिकल कराया गया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.