मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news due to old rivalry a young man returning with medicines was surrounded and beaten on the way condition critical

Chandauli News: पुरानी रंजिश में दवा लेकर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, हालत गंभीर.

"शहाबगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।"

chandauli

9:29 PM, Jan 21, 2026

Share:

Chandauli News: पुरानी रंजिश में दवा लेकर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, हालत गंभीर.
logo

दवा लेकर जा रहे युवक लादेन को घेर कर लाठी डंडे से पीटते दबंग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के केरायगांव में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला कर दिया गया। गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

Img

जानकारी के अनुसार केरायगांव निवासी लादेन (28) अपनी पत्नी की दवा लेकर चंदौली से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सवैंया गांव के पास पहुंचा, तभी गांव के ही कासिम, किताबु, संजु, सलमान और अरमान ने उसे रोक लिया। पुरानी दुश्मनी को लेकर आरोपितों ने लादेन के साथ मारपीट की, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Img

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। शहाबगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। और आरोपियों की तलाश की जा रही है। लेकिन सोचने वाली बात यह है की दिनदहाड़े बीच सड़क जिस तरह से मनबढ़ लोगों ने युवक को घेर कर पीटा वह कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली बात है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.