ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news due to rain and strong winds schools from classes 1 to 8 closed on 26 september

Chandauli News: बारिश और तेज हवाओं के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 26 सितंबर को बंद.

“मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिले में हो रही रुक-रुककर बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर चंदौली में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 26 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।”

chandauli

8:24 PM, Sep 25, 2026

Share:

Chandauli News: बारिश और तेज हवाओं के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 26 सितंबर को बंद.
logo

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में रुक-रुककर हो रही बारिश, तेज हवाओं और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर भी लागू होगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय बंद रहने के बावजूद शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें डीबीटी, अपार आईडी, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यानी बारिश के कारण विद्यार्थियों के लिए स्कूल में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन विद्यालय का विभागीय कामकाज जारी रहेगा।

विज्ञापन

प्रशासन ने मौसम की स्थिति और संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की विद्यालय में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.