ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news due to the death of two children there is mourning in the village the enthusiasm of chhath puja turns into silence

Chandauli News: दो बच्चों की मौत से गांव में छाया मातम, छठ पूजा का उत्साह, सन्नाटे में तब्दील.

"मृतक अमित पूरा बलुआ स्थित बाबा फलाहारी इंटर कालेज में कक्षा 8 का छात्र था। इनके पिता मुंबई में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं, जो दीपावली पर घर आए थे। वहीं सत्यम महुअर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था। इनके पिता विदेश में नौकरी करते हैं, जो दो दिन पहले पूजा में घर आए थे।"

chandauli

1:32 AM, Oct 28, 2025

Share:

Chandauli News: दो बच्चों की मौत से गांव में छाया मातम, छठ पूजा का उत्साह, सन्नाटे में तब्दील.
logo

मृतक अमित के घर रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा विजयी गांव में छठ पूजा के दौरान हुए हादसे में 13 वर्षीय अमित प्रजापति और 12 वर्षीय सत्यम यादव गंगा में डूब गए और उनकी मौत से गांव गमगीन हो उठा। उत्सव का माहौल मातम में बदल गया; कुछ महिलाएं बेहोश रहीं तो पुरुष सदमे में थे। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव आने पर परिजन कराह उठे। सुबह बलुआ एसओ ने दोनों का अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर कराया; पूरे गांव की आँखें नम थीं।

Img

सोहन प्रजापति के पुत्र अमित अपनी माँ मुन्नी देवी के साथ और दिनेश यादव के पुत्र सत्यम अपनी माँ रिक्की देवी के साथ रविवार शाम चंद्रावती घाट पर छठ पूजा के लिए जा रहे थे। महिलाएं गीत गाती घाट की तरफ जा रही थीं, जबकि दोनों बच्चे परिजनों से पहले घाट पर पहुँच गए और मांएँ बेदी बनाने में व्यस्त हो गईं। बच्चे बिना बोले कपड़े उतारकर नहाने लगे, लेकिन भीड़ के कारण परिजन उनकी तरफ ध्यान नहीं दे सके और वे डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। महुअर चौकी इंचार्ज, टेंट और लाइटिंग करने वाले भी मौजूद थे; इंचार्ज ने तुरंत बलुआ एसओ अतुल कुमार को जानकारी दी।

Img

बलुआ एसओ और ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला । सत्यम के परिजन एम्बुलेंस से वाराणसी ले गए, जबकि अमित को बलुआ के चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहाँ फार्मासिस्ट मुकेश सिंह ने मुंह से सीपीआर दिया। डॉक्टरों ने तुरंत रेफर किया और बलुआ एसओ अपनी गाड़ी लेकर बीएचयू पहुँचा; एम्बुलेंस बाद में पहुँची। बीएचयू में रात को दोनों की मौत हुई और उनका पोस्टमार्टम किया गया। सोमवार को शव लौटते ही परिजन बेकाबू हो गए और सुबह दोनों का अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया, जिसमें सत्यम और अमित के पिता ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

Img

मृतक अमित पूरा बलुआ स्थित बाबा फलाहारी इंटर कालेज में कक्षा 8 का छात्र था। इनके पिता मुंबई में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं, जो दीपावली पर घर आए थे। वहीं सत्यम महुअर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था। इनके पिता विदेश हुमान में नौकरी करते हैं, जो दो दिन पहले पूजा में घर आए थे।

Img

दोनों के पिता को क्या पता था कि खुशी मातम में बदल गई। पूरे गांव में छठ पूजा की एक अलग ही उत्साह होती है, किंतु इस बार मासूमों की मौत से कहीं कोई भी गाजा-बाजा या फिर डीजे नहीं बजाया गया। कुछ लोग साधारण तरीके से छठ पूजा में सम्मिलित हुए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.