ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news due to the intervention of mla sushil singh the strike of cleaning workers in sayadaraja ended eo was called and directed to solve the problems

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के हस्तक्षेप से सैयदराजा में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, ईओ को बुलाकर समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश.

“सैयदराजा नगर पंचायत में दो दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को विधायक सुशील सिंह के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। कर्मियों ने दिवाली बोनस, वेतन कटौती और छुट्टी सहित विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने रखीं।”

chandauli

8:49 PM, Nov 1, 2026

Share:

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के हस्तक्षेप से सैयदराजा में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, ईओ को बुलाकर समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश.
logo

सैयदराजा बीजेपी कार्यालय में सफाई कर्मियों से बात करते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत में पिछले दो दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को विधायक सुशील सिंह के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। सोमवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मी सैयदराजा स्थित विधायक के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कर्मियों ने दिवाली बोनस, वेतन में कटौती, छुट्टी तथा अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उचित व्यवहार नहीं किए जाने सहित कई मांगें विधायक के सामने रखीं।

Img

विधायक सुशील सिंह ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों को जायज बताया। इसके बाद उन्होंने तत्काल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार को फोन कर अपने कार्यालय बुलाया। विधायक ने ईओ से कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा भी दिया।

विज्ञापन

Img

विधायक और सफाई कर्मियों के बीच हुई वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। दो दिनों से सफाई कार्य ठप रहने के कारण नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। हड़ताल समाप्त होने से अब सफाई व्यवस्था दोबारा सुचारु होने की उम्मीद है। इस दौरान राजेश जायसवाल, नगर पंचायत प्रतिनिधि सैयदराजा, सभासद अंकित जायसवाल और संतोष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.