ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news due to torrential rains schools up to 12th closed teachers will have to come to school

Chandauli News: मूसलाधार बारिश के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, शिक्षकों को आना होगा विद्यालय.

“चंदौली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रहेगा, लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।”

chandauli

9:08 PM, Oct 29, 2026

Share:

Chandauli News: मूसलाधार बारिश के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, शिक्षकों को आना होगा विद्यालय.
logo

डीएम चंदौली,

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी।

यह आदेश जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों तथा अन्य सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। लगातार बारिश के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन

हालांकि, विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रहने के बावजूद प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अपने-अपने विद्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। उन्हें विद्यालय पहुंचकर शासकीय कार्यों का निस्तारण करना होगा। यानी शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं बंद रहेंगी, लेकिन शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए विद्यालय आने की अनिवार्यता बनी रहेगी।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.