Chandauli News: नेशनल हाइवे पर बालू लदा डंपर पलटा, कुछ देर बाधित रहा यातायात.
"अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सड़क से डंपर हटवाकर यातायात को फिर से सुचारू कराया।"
chandauli
7:59 PM, Mar 20, 2026
Share:


नेशनल हाईवे 19 पर पलटा बालू लदा डंपर ट्रक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंज ख्वाजा के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 9:45 बजे बालू से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में जा रहा डंपर अचानक संतुलन खो बैठा और बीच सड़क पर पलट गया। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सड़क से डंपर हटवाकर यातायात को फिर से सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि डंपर कहां से आ रहा था और उसे कहां जाना था।
