Chandauli News: मोरम बालू ले जा रहा डंफर ट्रक पलटा, बाल बाल चालक बचा.
"भुपौली नहर को पक्के कंक्रीट से बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए मोरम बालू लेकर डंपर जा रहा था कि नहर के समानांतर बनी सड़क की खुदाई हो गई है और वह अत्यंत ऊबड़-खाबड़ स्थिति में है। डंपर इसी जर्जर रास्ते से गुजर रहा था कि चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में पलट गया"
chandauli
9:10 PM, Dec 1, 2025
Share:


मथेला वाया भुपौली नहर मार्ग पर पलटी डम्फर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला भुपौली मार्ग नहर के पक्कीकरण के लिए मोरम बालू ले जा रहा डंपर सोमवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। शुक्र रहा कि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। भुपौली नहर को पक्के कंक्रीट से बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए मोरम बालू लेकर डंपर जा रहा था कि नहर के समानांतर बनी सड़क की खुदाई हो गई है और वह अत्यंत ऊबड़-खाबड़ स्थिति में है। डंपर इसी जर्जर रास्ते से गुजर रहा था कि चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में पलट गया। जबकि खाई में पानी भरा हुआ था, और चालक व खलासी ने मौके की नजाकत भांपकर कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन



