ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news during flood inspection the former district president of bjp reprimanded the officials

Chandauli News: बाढ़ निरीक्षण के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने अधिकारियों को लगाई फटकार.

"राणा प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनते हुए अधिकारियों से सीधा सवाल किया कि आखिर इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद विभाग कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रहा है। अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कहा, “आप लोग काम नहीं कर रहे हैं, सिर्फ फ़ोटो खिंचवाने आते हैं। नदी की सफाई नहीं हो पा रही है। आप लोग क्या कर रहे हैं? अब बांधकर खंभे में काम कराना पड़ेगा तभी समझ आएगा"

chandauli

7:08 PM, Oct 4, 2025

Share:

Chandauli News: बाढ़ निरीक्षण के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने अधिकारियों को लगाई फटकार.
logo

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अधिकारी को फटकार लगाते पूर्व जिलाध्यक्ष राणा सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चंद्रप्रभा और गढ़ई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों में पानी घुस गया है। लगभग एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। हालात का जायजा लेने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने शनिवार को बबुरी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का दौरा किया और वहाँ की स्थिति को देखकर भड़क उठे।

Img

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कहा, “आप लोग काम नहीं कर रहे हैं, सिर्फ फ़ोटो खिंचवाने आते हैं। नदी की सफाई नहीं हो पा रही है। आप लोग क्या कर रहे हैं? अब बांधकर खंभे में काम कराना पड़ेगा तभी समझ आएगा।”राणा प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनते हुए अधिकारियों से सीधा सवाल किया कि आखिर इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद विभाग कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जल्द विभागीय लापरवाही के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Img

इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के प्रमुख से भी फोन पर बात की और तुरंत निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी जमीन पर उतरकर काम नहीं करेंगे, तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि बाढ़ से खेतों और घरों में भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासनिक मदद नहीं मिल पा रही है। राणा प्रताप सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि वे इस मामले को उच्च स्तर पर उठाएंगे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलवाने का प्रयास करेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.