मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news during surprise inspection 50 teachers and employees were found absent dios sought answers warning of stoppage of salary

Chandauli News: औचक निरीक्षण में 50 शिक्षक-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, डीआईओएस ने मांगा जवाब; वेतन रोकने की चेतावनी.

“शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने निकले जिला विद्यालय निरीक्षक को औचक निरीक्षण के दौरान दो इंटर कॉलेजों में करीब 50 शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब करते हुए चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

7:39 PM, Jul 16, 2026

Share:

Chandauli News: औचक निरीक्षण में 50 शिक्षक-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, डीआईओएस ने मांगा जवाब; वेतन रोकने की चेतावनी.
logo

सकलडीहा इंटर कॉलेज एवं जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने गुरुवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज तथा जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय पर अनुपस्थित मिले करीब 50 प्रवक्ताओं, सहायक अध्यापकों, प्रभारी लिपिकों एवं परिचारकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

Img

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन एवं शासन की मंशा के अनुरूप किए गए निरीक्षण में डीआईओएस ने अनुपस्थित शिक्षक-कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया अथवा जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित कर्मचारियों का वेतन बाधित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में उपस्थिति, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

विज्ञापन

Img

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद के सभी इंटर कॉलेजों में आगे भी औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।





headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.