Chandauli News: नगर भ्रमण के दौरान नवागत सीओ ने जीटी रोड पर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी.
"मुगलसराय सर्किल के सीओ रहे कृष्ण मुरारी शर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब अरुण कुमार सिंह को मुगलसराय सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कृष्ण मुरारी शर्मा को यातायात, पुलिस लाइन और कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है"
chandauli
7:29 PM, Jan 2, 2026
Share:


अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते नवजात सीओ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयु नगर.
चंदौली। पीडीडीयू नगर के नवागत सीओ अरुण कुमार सिंह ने पदभार संभालते ही शुक्रवार को नगर भ्रमण के दौरान सख्त रुख अपनाया। उन्होंने यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस के साथ जीटी रोड के दोनों पटरियों का निरीक्षण कर सड़क पर दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटवाया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के सामने खड़ी बाइकों, ठेला-खुमचा लगाने वालों और सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।सीओ ने दुकानदारों से स्पष्ट कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानों के सामने बाइक खड़ी करने पर वाहन चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने ठेला-खुमचा लगाने वाले दुकानदारों को भी निर्देश दिया कि वे सड़क छोड़कर निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं, अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल ने मौके पर ही कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। गौरतलब है कि पूर्व में मुगलसराय सर्किल के सीओ रहे कृष्ण मुरारी शर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब अरुण कुमार सिंह को मुगलसराय सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कृष्ण मुरारी शर्मा को यातायात, पुलिस लाइन और कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। सीओ की इस कार्रवाई से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है और यातायात व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है।



