ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news eastern made a day long syedaraja police station in charge

Chandauli News: छात्रा पूर्वी ने बनी एक दिन की सैयदराजा थाना प्रभारी.

"प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने स्वयं मौजूद रहकर छात्रा को थाना संचालन की जिम्मेदारी सौंपी और उसका उत्साहवर्धन किया"

chandauli

8:24 PM, Sep 30, 2025

Share:

Chandauli News: छात्रा पूर्वी ने बनी एक दिन की सैयदराजा थाना प्रभारी.
logo

एक दिन की सैयदराजा थानाध्यक्ष बनी कक्षा 07 की छात्रा पूर्वी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सैयदराजा थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा पूर्वी मोदनवाल को एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने स्वयं मौजूद रहकर छात्रा को थाना संचालन की जिम्मेदारी सौंपी और उसका उत्साहवर्धन किया।  

इस अवसर पर सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य आकाश शर्मा, अध्यापिका अर्चना सोनी व किरण, महिला थाना टीम तथा महिला कॉन्स्टेबल पूजा, अर्चना और निरंजन मौजूद रहीं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना और समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देना रहा, जिसे सभी ने सराहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.