Chandauli News: खुले मैदान में जुआ खेलते आठ गिरफ्तार, 9,800 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद.
“मुगलसराय पुलिस ने रतनपुर गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे खुले मैदान में जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास और फड़ से कुल 9,800 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।”
chandauli
9:49 PM, Sep 23, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए जुआरी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने रतनपुर गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे खुले मैदान में जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22/23 सितंबर की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों ने ताश के पत्ते फेंककर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आठ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 700 रुपये तथा मौके पर बिछी बोरी यानी फड़ से 9,100 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कुल 9,800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।गिरफ्तार आरोपितों में रतनपुर निवासी विनोद पटेल और सूरज पटेल, भोजपुर निवासी आर्यन प्रजापति, सुरेश पटेल, प्रदीप मौर्या, गौरव कुमार कसेरा और सुनील पटेल तथा चौरहट निवासी विनोद केसरी शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी के खिलाफ मुगलसराय थाने में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुगलसराय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



