Chandauli News: 100 बीघा जमीन और मालिकाना हक के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
"इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं कि जमीन के लालच में एक भाई ने ही अपने सगे भाई की हत्या की साजिश रच डाली। खून के रिश्ते का बड़े भाई ने गला घोट डाला। घटना से बूढी मां पूरी तरह टूट गई है हालांकि हत्या आरोपी विवेक सिंह और मृतक विशाल सिंह की अभी तक शादी नहीं हुई थी।"
chandauli
2:19 PM, Mar 8, 2026
Share:


हत्यारे बड़े भाई विवेक सिंह और मृतक विशाल सिंह की फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली .
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार को हुये विशाल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि 100 बीघे से अधिक पैतृक जमीन और मालिकाना हक़ के विवाद में बड़े भाई ने ही अपने सगे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कार दी । हैरानी की बात यह है की हत्या आरोपी बड़ा भाई विवेक सिंह गाजीपुर के जमानिया में एक साल पूर्व हत्या का मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने हत्या आरोपी विवेक सिंह के निशानदेही पर जमानिया क्षेत्र से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को भी बरामद कर लिया है साथ ही DVR को भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव निवासी स्वर्गीय अजीत सिंह के दो बेटे विवेक सिंह और विशाल सिंह है। विवेक सिंह शुरू से ही अपराधिक प्रवृत्ति का और शराबी हो चुका था। उसका छोटा भाई विशाल सिंह शांत स्वभाव मिलनसार स्वभाव का था। एक वर्ष पूर्व 2025 में गाजीपुर के जमानिया से एक हत्याकांड में शामिल होने कारण पुलिस ने विवेक सिंह को जेल भेज दिया था। जमानत पर छूट के आने के बाद से ही वह घर में बड़ा होने के नाते मालिकाना हक जता रहा था। लेकिन उसको मजबूरन छोटे भाई से पैसे की डिमांड करनी पड़ती थी। जो उसको बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था। यही नहीं विवेक सिंह पैतृक संपत्ति में से कुछ जमीन बेचीं गयी थी। जिसमे मिले रुपयों में हिस्सेदारी को लेकर दोनों भाइयों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
शराब पीने और अय्याशी करने के लिए जब छोटे भाई से बड़ा भाई आरोपी विवेक सिंह पैसा मांगता था तो छोटा भाई उसको समझाना था और डांट भी लगाता था। इस बात से हत्यारा बड़ा भाई विवेक सिंह काफी आहत रहता था और अंदर ही अंदर उसने अपने छोटे भाई को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। जमानिया में हुए हत्याकांड में जेल जाने के बाद से ही आरोपी विवेक सिंह का कई आपराधिक लोगों से पहचान हो गयी थी। इसी पहचान का फायदा उठाते हुए उसने एक पिस्टल हासिल किया और अपने सगे छोटे भाई को रास्ते से हटाने की पूरी पटकथा तैयार कर ली। इस काम को अंजाम देने के लिए हत्या आरोपी विवेक सिंह ने होली के अवसर को चुना। हत्यारोपी विवेक सिंह ने बड़े ही सफाई से होली के दूसरे दिन फार्म हाउस पर सो रहे विशाल सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
यही नहीं विशाल सिंह के मोबाइल से सारे डाटा डिलीट कर दिया और हत्याकांड वाली जगह से सीसीटीवी का DVR भी गायब कर दिया। अपने भाई की हत्या को अंजाम देने के बाद जमानिया स्थित तालाब में आरोपी ने पिस्तौल ले जाकर फेंक दिया। हत्यारोपी विवेक सिंह ने शातिर चाल चलते हुये पुलिस को गुमराह करने के लिए गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। ताकि पुलिस इस मामले में उलझ जाए और वो आसानी से बच जाए। हत्याकांड की जांच में लगी पुलिस टीम को कुछ अहम सुराग मिले और उसने मृतक विशाल सिंह के बड़े भाई विवेक सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ज़ब अपने अंदाज में हत्यारोपी विवेक सिंह से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने पूरी घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
