Chandauli News: डीसीएम की चपेट में आए बुजुर्ग, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर.
"वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।"
chandauli
6:14 PM, Mar 16, 2026
Share:


चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करते डॉक्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के पास हुई, जहां डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से समुदपुर निवासी सुरेंद्र सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस उन्हें तत्काल चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डीसीएम ट्रक सकलडीहा की ओर से चहनियां चौराहे होते हुए मारुफपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सैदपुर मार्ग पर एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर सुरेंद्र सिंह सड़क पार करने के लिए डिवाइडर लांघ रहे थे, तभी तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
