मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news elderly died in minor dispute died during treatment accused absconding

Chandauli News: मामूली विवाद में बुजुर्ग की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी फरार.

"शहाबगंज थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिल चुकी है और पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

8:40 AM, May 3, 2026

Share:

Chandauli News: मामूली विवाद में बुजुर्ग की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी फरार.
logo

रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के गजधरा गांव में मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें घायल हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक के साथ तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Img

जानकारी के अनुसार गजधरा गांव निवासी कोमल तिवारी (65) गुरुवार को अपने परिचित फत्तेपुर खुर्द निवासी अमरनाथ यादव के साथ रज्जुपुर स्थित एक दुकान पर गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में कोमल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर परिजनों को सूचना दी।परिजन घायल को जिला चिकित्सालय चंदौली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों ने छोटे विवादों के हिंसक रूप लेने पर चिंता जताते हुए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।#ChandauliNews #Shahabganj #CrimeNews #UPNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.