मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news elderly died in road accident trailer driver absconding

Chandauli News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, ट्रेलर चालक फरार.

"अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

11:56 AM, Apr 27, 2026

Share:

 Chandauli News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, ट्रेलर चालक फरार.
logo

घटना की सूचना पर मौका पर पहुंची पुलिस इकट्ठा भारी भीड़

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। कटरिया तिराहा के समीप यह घटना हुई. जहां तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलती है मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Img

मृतक की पहचान कुंडलिया गांव निवासी भोला नाथ मौर्य के रूप में हुई है। वह रोज की तरह सुबह साड़ी के काम के लिए कटारिया स्थित कारखाने जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहती है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

Img

अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ट्रेलर का नंबर RJ 52 GA 4585 बताया जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं। उन्होंने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने और क्षेत्र में नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.