ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news elderly man drowns in pond after slipping death creates chaos in village

Chandauli News: पैर फिसलने से पोखरी में डूबे बुजुर्ग, मौत से गांव में मचा कोहराम.

"इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है"

chandauli

6:38 PM, Jan 2, 2026

Share:

Chandauli News: पैर फिसलने से पोखरी में डूबे बुजुर्ग, मौत से गांव में मचा कोहराम.
logo

मृतक वंशुराम की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास स्थित पोखरी में पैर फिसलने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोखरी में शव उतराता देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बरठी गांव निवासी स्व. कतवारू राम के 70 वर्षीय पुत्र वंशुराम गुरुवार रात भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात लघुशंका के लिए उठकर वह घर के समीप पोखरी की ओर गए। ठंड अधिक होने के कारण पैर फिसल गया और वह पोखरी में गिरकर डूब गए। रात अधिक होने के चलते परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पोखरी में बुजुर्ग का शव उतराता देखा, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पहचान की गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बुजुर्ग की मौत से पत्नी महराजी देवी, पुत्र अनिल, सुनील, अनिद, सुभाष, सतीश सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर देर शाम तक परिजन कोतवाली में मौजूद रहे। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.