Chandauli News: चलती ट्रेन के आगे कूदे बुजुर्ग, ट्रेन चालक की सूझबूझ से बची जान.
"सियालदह अजमेर ट्रेन के पायलट की सूझबूझ और आरपीएफ डीडीयू की तत्परता से बुजुर्ग जान बच गई। आरपीएफ ने समझाकर बुजुर्ग को परिवार के साथ भेज दिया। सुरक्षित बचने पर परिजनों ने आरपीएफ टीम का आभार जताया।"
chandauli
9:44 AM, Apr 1, 2026
Share:


मुगलसराय के महमूदपुर निवासी बुजुर्ग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 महमूदपुर नई बस्ती निवासी एक बुजुर्ग का अपने बेटे से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर मंगलवार को बुजुर्ग अप सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया। हालांकि, ट्रेन चालक की सतर्कता और आरपीएफ की तत्परता से बुजुर्ग की जान बच गई।
डीडीयू जंक्शन आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि मंगलवार सुबह कंट्रोल से सूचना मिली कि न्यू आरआरआई केबिन के पास गाड़ी संख्या 12987 अप सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के नीचे एक व्यक्ति आ गया है। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक राकेश सिंह और अरविंद कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पोल संख्या 673/85 के पास इंजन के नीचे एक बुजुर्ग फंसा हुआ था, जो होश में था। टीम ने सावधानीपूर्वक उसे बाहर निकाला। पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि वह नई बस्ती का निवासी है और बेटे से विवाद के बाद आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
ट्रेन चालक के अनुसार, ट्रेन स्टेशन के पास धीमी गति (करीब 10 किमी/घंटा) से चल रही थी। अचानक बुजुर्ग इंजन के सामने आ गया, जिस पर चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इस दौरान बुजुर्ग इंजन की चपेट में आकर नीचे फंस गया, लेकिन समय रहते बचा लिया गया। सूचना पर बुजुर्ग के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने समझाकर बुजुर्ग को परिवार के साथ भेज दिया। सुरक्षित बचने पर परिजनों ने आरपीएफ टीम का आभार जताया।



