Chandauli News: पुलिस फोर्स के साथ ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य में जुटे विद्युत कर्मी.
"सकलडीहा तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी भूमि पर ट्रांसफार्मर सिफ्टिंग कार्य कराया जा रहा है। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर कार्रवाई की जायेगी"
chandauli
10:55 PM, Nov 6, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कस्बा के अलीनगर तिराहा पर सड़क चौड़ीकरण के कारण 250 केवीए ट्रांसफार्मर के लिए जमीन चिन्हित न होने से कार्य धीमा और मार्ग में जाम की समस्या बनी थी। गुरुवार को तहसील प्रशासन नाले के पास डबल पोल पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने गया। इस दौरान भू-स्वामी ने अपने मकान के सामने न लगाने का विरोध किया, लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शिफ्टिंग की कार्रवाई शुरू कराई गई। तहसील प्रशासन का कहना है कि ट्रांसफार्मर सरकारी जमीन पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
साइट पर 250 केवीए और 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे थे जिन्हें सड़क चौड़ीकरण के चलते हटाना था। राजस्व कर्मियों ने उस जमीन को सरकारी बताया जबकि वहां मकान था; भूमि चिन्हित करने पर भू-स्वामी ने विरोध किया। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस बुलाकर ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया गया। उन्होंने कहा कि यह सरकारी कार्य है और बाधा डालने पर कार्रवाई होगी। मौके पर सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय, कानूनगो प्यारेलाल, लेखपाल राजेश पासवान समेत अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहे।



