ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news eligible beneficiaries should get houses soon cdo r jagat sai gave instructions to speed up the construction work

Chandauli News: पात्र लाभार्थियों को जल्द मिले आवास, सीडीओ आर. जगत साईं ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश.

“चंदौली के नौगढ़ ब्लॉक की मझगावां ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का सीडीओ आर. जगत साईं ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शेष लाभार्थियों का पट्टा जल्द कराने, निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए।”

chandauli

4:16 PM, Nov 24, 2026

Share:

Chandauli News: पात्र लाभार्थियों को जल्द मिले आवास, सीडीओ आर. जगत साईं ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश.
logo

मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण की जांच करते cdo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को जल्द आवास उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने 23 नवंबर को विकासखंड नौगढ़ की ग्राम पंचायत मझगावां में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।

Img

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि अवशेष लाभार्थियों का नियमानुसार पट्टा अविलंब कराया जाए, ताकि उन्हें आवास निर्माण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, खंड विकास अधिकारी को निर्माणाधीन आवासों में प्लास्टर का कार्य शुरू कराने और निर्माण कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत आवास जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Img

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण में मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जाए। साथ ही तकनीकी टीमों से समय-समय पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी कराई जाए, जिससे आवास निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हो सकें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक (DRDA), खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.